हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जिला हरिद्वार क्षेत्र के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रायसी गांव में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास किया है वही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि दो साल पहले अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की मांग की थी। जिस पर एक करोड़ साठ लाख की धन राशि स्वास्थ्य केंद्र को बनाने के लिए स्वीकृति दी गयी है। इस चिकित्सा केंद्र के बनने से रायसी क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सुविधा भी यहाँ मुहैय्या कराई जाएंगी। जिससे कि क्षेत्र की जनता को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। साथ ही विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रायसी क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज और सिडकुल बनवाने की भी बात कही है इस दौरान क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानो और क्षेत्र की जनता ने कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हुए जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक विकास पुरुष है जो लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने में हर वक्त कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं जो कि मिशल है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours