हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक विवाहिता वंदना महिला 4 दिन तक अपने कमरे में रस्सी के फंदे पर झूलती रही। लेकिन ससुरालियों और पति ने बिल्कुल भी महिला का संज्ञान नहीं लिया। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेेेे दरवाजा तोड़ा तो देखा कि विवाहित फंदे पर झूल रही है और लाश बुरी तरह से सड चुकी है कमरेे में बदबू ही बदबू फैली हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मृतक महिला के परिजनों के मुताबिक 8 साल पहले वंदना और मनोज की शादी हुई थी और लगातार मनोज शराब पीकर वंदना के साथ रोजाना मार पिटाई करता था और उसके परिजनों से पैसों की मांग करता था। कई बार वंदना के परिजनों ने उसको पैसे भी दिए है। लेकिन मनोज अपनी हरकतो से बाज़ नहीं आया और उसके साथ रोजाना नई नई मांग करता रहा था जिससे तंग आकर वंदना को आत्महत्या करनी पड़ गई। वहीं भगवानपुर थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही दोषियों के विरूद्ध की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours