हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। संगठन किसी भी समाज की गतिविधियों का दर्पण होता है। संगठन के द्वारा ही शक्ति का बोध होता है। जिससे समाज के कार्यो को गति मिलती है। ये विचार उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी के गठन मे उपाध्यक्ष अनिल पुरी ने अपने संबोधन में कहे, उन्होने कहां कि संगठन के माध्यम से समाज मे भाई-चारा तथा अमन स्थापित हो सकता है। जिसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
आज उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन रानीपुर स्थित एक होटल में हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के रूप में प्रमोद पॉधी, जिला महामंत्री राम अरोड़ा तथा जिला उपाध्यक्ष अनिल पुरी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजनों ने नव-गठित महासभा के पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours