हरिद्वार की गूंज (24*7)
(सवांददाता) रूद्रप्रयाग। घटना कल देर रात की बताई जा रही है, जानकारी के मुताबिक बीरबल सिंह पुत्र मातबरसिंह ग्राम ढुग जरम्वाड निवासी की 21 बकरियों को गुलदार ने गौशाला में घुस मार डाला, जिसके बाद से ही पूरे गांव में गुलदार की दहशत है, ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके का मुआयना कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम ढुग जरम्वाड निवासी बीरबल सिंह की करीब 47 बकरियाॅ है जिनसे वह अपनी आजीविका चलाता था, बीते रोज गौशाला के दो कमरों में बीरबल सिंह ने अपनी बकरियों को रखा हुआ था, देर रात गुलदार उसकी गौशाला में घुस गया, जहां करीब 21 बकरियाॅ रखी थी, गुलदार ने एक-एक कर सभी 21 बकरियों को मार डाला। सुबह जब बीरबल सिंह का परिवार गौशाला में गया तो सभी बकरियों को मरा हुआ देख भौचक्का रह गये। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह भण्डारी ने बताया कि बलबीर सिंह का परिवार बेहर गरीबी में बकरियों को पाल अपना जीवन बसर कर रहा है, 21 बकरियों को एक साथ गुलदार द्वारा मारे जाने से बलबीर सिंह के परिवार के सामने आजीविका की समस्या खड़ी हो गयी है, वही गांव में 3 से 4 अन्य लोग भी बकरियों को पालते है, इस घटना के बाद से उन सभी लोगों में भी अपनी बकरियों को लेकर दशहत फैल गयी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours