हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आपको बता दें कि एसएसपी के आदेश अनुसार क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया था, टीम ने अभियुक्त गणों के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुलिया प्राप्त किया और लोगों से जानकारी एकत्र गई। वहीं एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध मोटरसाइकिल चोर सीता विहार कॉलोनी के आसपास देखे गए हैं। उक्त सूचना पर सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सीता विहार कॉलोनी के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश में गौरव पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम खेड़ी थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर, आकाश पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अमोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, गौतम पुत्र सुभाष उम्र 22 वर्ष निवासी चांदपुर फेरू कोतवाली बिजनौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, आकाश उर्फ बबलू पुत्र धर्म सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर फेरू कोतवाली बिजनौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त गणों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह कुछ समय पूर्व सिडकुल क्षेत्र में काम की तलाश में आए थे। किंतु काम न मिलने के कारण अपने खर्चे और शौक पूरे करने के लिए मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने में उनका एक अन्य साथी विकास पुत्र विजय सिंह निवासी झबरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मुल्की नगर रावली महदूद हरिद्वार भी साथ में रहता था। जिसके बारे में अभी हमें कोई जानकारी नहीं है। और अभियुक्त विकास के बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि विकास उपयुक्त थाना रानीपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अभियुक्त गणों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और उनकी निशानदेही पर सिडकुल हाईवे स्थित ओ.एस.एल. कि कच्ची पार्किंग के पास झाड़ियों से तीन अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कराई गई। और एक अन्य मोटरसाइकिल के पास होना बताया गया। जिस के संबंध में अभियुक्त विकास को पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एल.एस. बुटोला, उप निरीक्षक संदीप चौहान, उप निरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष रावत, कांस्टेबल अनिल कंडारी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल मनोज डोभाल मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours