हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कुछ दिन पूर्व लक्सर रोड जियापोता की भगवतीपुरम कॉलोनी के 8 निवासी कोरोना संक्रमित पाये गए थे, जिन्हें स्वास्थ्य टीम ने उपचार हेतु भेज दिया गया था। ब्रहस्पतिवार को ये सभी सदस्य स्वस्थ होकर लौट आये। स्थानीय लोगो और समाजसेवियों ने इनका फूल माला पहनाकर जोर शोर से स्वागत किया। इनमें से एक रोगी जो हिंदुस्तान लिवर कम्पनी में जॉब करता था। अब सही होकर लौटे हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें हरिद्वार स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा होटल मे अच्छी सुविधा दी गई थी। उनका कहना है कि कोरोना से घबराने की अपेक्षा जागरूक, सचेत रहने की जरूरत है। खान पान 2 गज की दूरी, समय समय पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल कोरोना से रक्षा करता है। अन्य सदस्यों में कृपाल का कहना है कि कोरोना से डरना नही चाहिए सिर्फ सावधानी की जरुरत है। तो वही अन्य पूर्व रोगी मुरारी ने बताया कि समय पर उचित उपचार मिले तो खतरा नही होता। इस बीच उन्हें अपने बच्चों परिवार की भी काफी चिंता रही। इन सभी का सभी लोगो से यही कहना है कि प्रशासन, राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का गम्भीरता से पालन करे तो कोरोना से आसानी से बचा जा सकता है। इन सभी लोगो ने धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जितेंद्र कश्यप, ग्राम प्रधान नूतन कुमार द्वारा मिले सहयोग और स्वागत सत्कार का आभार जताया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours