हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लॉकडाउन के चलते काफी दिनों से लक्सर के किसानों को खाद ना मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही आज लक्सर गांव में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में खाद के मिलने से किसानों का भारी तादाद में जमावड़ा देखने को मिला और सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ी, आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं। किस तरह किसान लंबी लंबी कतारों में लगे हुए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अगर बात सुरक्षा की दृष्टि से की जाए तो दस कदम पर ही कोतवाली स्थित है। मगर कोई भी पुलिसकर्मी यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए नजर नहीं आ रहा है। जबकि लक्सर तहसील में इससे पहले 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और प्रशासन ने 4 गांव को सील कर रखा है। बावजूद इसके सहकारी समिति में सोशल डिस्टेंस की खुलकर धज्जियां उड़ा जा रही है। यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है वहीं किसानों का कहना है कि काफी समय से यूरिया खाद नहीं मिल रहा था। किसान कॉपरेटिव बैंक के चक्कर काट रहे थे आज बहुत दिनों के बाद इस कॉपरेटिव बैंक में यूरिया खाद आया है। जिसमें की कुछ किसानो को खाद मिला है। कुछ को नहीं, कुछ ऐसे ही अपने घर जा रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours