हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी के आह्वावन पर महानगर के पदाधिकारियों ने 6 माह के बिजली पानी के बिलो को माफ करने की मांग की है। निजी स्कूलों की फीस माफी की मांग और वितीय वर्ष 2020 के सभी प्रकार के आयकर, सेल्स, जीएसटी टैक्स पूर्ण रूप से माफी की मांग को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभियान की शुरुवात की। सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने अपने साथियो के सहयोग से उत्तराखण्ड सरकार तक इस मांग को पत्रों के मेल के माध्यम से भेजने का कार्य करेंगे, जब आर्थिक रूप से जनमानस संकट में गुजर रहा हो तब बिजली पानी के बिलों को भरने ओर टैक्स जमा करने वो असमर्थ है। 
स्कूल न खुलने पर भी निजी स्कूलों द्वारा मांगी जा रही फीस जमा करने में असमर्थ है। सरकारी कार्यरत कर्मचारियों को छोड़कर चाहे व्यापारीवर्ग हो या आमजनमानस बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है। फेक्ट्रियो में कार्यरत कर्मचारी हो या प्राइवेट नोकरी पेशे वाले लोग सभी आर्थिक रूप से पारिवारिक खर्चा उठाने में भी असमर्थ है। बिजली, पानी के बिल सरकार माफ कर जनता को कुछ राहत प्रदान कर सकती है और व्यापारियो के व्यापार न होने के कारण सभी टैक्स माफ कर उन्हें भी राहत दे सकती है जिसके लिए लगातार मांग उठाई जाएगी। 
पूर्व में भी सरकार को पत्र लिखे थे जो पुनःपत्रों मेल के माध्यम से सरकार तक भेजनी आज से शुरू की जा रही है जिसमे आज ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, ऋषिकुल व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपक पांडेय, शिव शक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, नई बस्ती भीमगोडा अध्यक्ष पंकज ममगाई, हिल बाईपास व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, जिला उपाध्यक्ष तरुण व्यास, ज्वालापुर महामंत्री संजय मेहता, जिला मंत्री पंकज माटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप मेहता, जिला मंत्री योगेश अरोड़ा, जिला मंत्री मनोज कुमार आदित्य, राहुल चौहान, महामंत्री, दीपक मेहता, प्रीतम सिंह, भूदेव शर्मा, राजेश शर्मा, सोनू सुखीजा, पंकज सुखीजा, शलभ गुप्ता, हेमंत सुखीजा, रमन सिंह, धर्मपाल प्रजापति, मनीष धीमान, रविन्द्र चौहान ने आज मुहिम से जुड़कर इसकी शुरुवात कर दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours