हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। सोमवार को अनलॉक 1 फेज में रियायत मिलने के बाद सड़कों पर मशीनी पहिए घूमने लगे। लेकिन वाहनों की तादात इतनी बढ़ गए कि नगरवासियों को जाम के झाम में फंसे रहना पड़ गया। आलम यह रहा कि सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चले, जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। गौरतलब है कि कोविड 19 महामारी के चलते इम्पोज किये गए लॉक डाउन में संशोधन कर 1 जून से अनलॉक फेज 1 का नाम देकर केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा लॉक डाउन की रस्मअदायगी कर दी गई है। अब आलम यह है कि लोग महामारी की दहशत से उभरते नजर आ रहे हैं। जबकि कोरोना के मामलों में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। 1 जून से मिली रियायत का लोंगो ने जमकर माखोल उड़ाया। सोमवार के नगर के मुख्य मार्ग वाहनों की आवाजाही से पटे रहे। हालत यह हो गई कि चन्द्रभागा पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन सड़क पर रेंग रेंग कर चलने लगे। जिससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में कोरोना महामारी से लड़ने की जागरूकता सरकारों की धरातल पर उतरती नजर नही आ रही है या कह सकते है कि अनलॉक फेज 1 में मिली रियायतों का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे में लोंगो को खुद ही सचेत होकर अपनी सुरक्षा का परिचय देना होगा। उधर, कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि रियायत मिलने पर सड़कों पर वाहनों ला दवाब बना रहा। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुटी रही। जबकि पुलिस लगातार घरों में रहने की अपील कर रही है। जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलें। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से करवाई होगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours