हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चेयरमैन कार्तिक कुमार ने मीडिया से संक्रमित कोरोना के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार के ऊपर सभी कार्य छोड़ना कोरोना को खत्म करने का निवारण नहीं है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी अपनी जिम्मेदारी समझकर संकट की घड़ी में एकता का परिचय देते हुए राष्ट्रहित में सरकार की गाइड लाइनो को अच्छी तरह से समझे और उन्हें अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते छोटी बड़ी समस्याओं का सहनता पूर्ण और निडर होकर सामना करें। हमारी आत्मशक्ति से ही इस पर विजय प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के कारण गरीब और असहाय लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और रोजगार ना होने के कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा है। जिसका ख्याल रखते हुए और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर अपने आसपास और गरीब तबके के लोगों का ख्याल रखें।
उन्होंने कोरोना वायरस के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में रहे, बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें, समय-समय पर अच्छी तरह पानी और साबुन से हाथो को साफ करते रहें, सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल लगातार करते रहें, बाहर निकालते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। और अपने बच्चों और बुजुर्गों का विशेषकर ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि हमारी सावधानी, दृढ़ विश्वास और एकता ही इस कोरोना महामारी से निजात दिला सकती है। आपको बता दें कि लगातार लॉकडाउन में चेयरमैन कार्तिक कुमार के माध्यम से जरूरतमंदों को आलू पुरी का भोजन संस्था और मध्यम वर्ग के परिवार को उपलब्ध भी कराया जा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय और पुण्य कार्य है। चेयरमैन कार्तिक कुमार का साफ शब्दों में कहना है। मानव सेवा प्रभु सेवा है, हम जैसा कर्म करते हैं भगवान स्वयं हमें वैसा ही फल देता है और आपकी सोच और संघर्ष से ही आपको सुख की प्राप्ति होती है। चेयरमैन कार्तिक कुमार के उच्च विचार और समाजसेवा के उद्देश्य ने जनता के दिलों में अपनी जगह बना रखी है। यही कारण है कि आज चेयरमैन कार्तिक कुमार जन-जन के दिलों में बसे हैं।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours