हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मनोज द्विवेदी का कहना है उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से जनता अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगी है प्रदेश में विकास का पहिया जाम हो चुका है दोनों पार्टियों के नेता बस एक दूसरे पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की राजनीति करने में लगे है, साथ ही उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली में किये गये विकास कार्यो के परिणाम से उत्तराखंड की जनता भी प्रभावित है और दिल्ली में कई सालों से चल रही विकास की लहर से उत्तराखण्ड के आम जनमानस के दिलोदिमाग में भी आप के प्रति तेजी से अपनी जगह बन रही है, साथ ही उन्होंने कहा राज्य की जनता आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से अपेक्षा करती है पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव में उतरे और कई सालो से व्याप्त कुशासन से मुक्ति दिलाये, चाहे व्यापारी हो या उधमी, किसान हो या मजदूर सरकरी कर्मचारी हो या दैनिक वेतन भोगी सब त्रस्त है आम उत्तराखण्डी के मन मे सवाल उठता है कि उत्तर प्रदेश से अलग होने में कितने सपूतों की कुर्बानी देकर जिस उत्तराखण्ड की कल्पना हमने की थी ऐसा कभी सोचा नही था प्रदेश को बारी बारी से लूटकर यहां के तथाकथित रहनुमाओं ने कंगाल बना दिया शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार कृषि बाल कल्याण नारी सशक्तिकरण में हम निचले पायदान पर खड़े है अपने कर्मचारियो को तनख्वाह देने के लिये हर माह लोन लेना पड़ रहा है और प्रदेश का यह हाल तब है जब श्री मान मुख्यमन्त्री जी के पास दर्जाधारी सहित कई मन्त्रियो की जम्बो फौज है। बारी बारी से राज्य पर शासन करने वाले दलों के नेता जीतने के साथ लूट खसोट में लग जाते हैं उनको पता है अगली बारी दूसरे दल की है,ईमानदारी से जांच की जाये तो पता चल जायेगा उत्तराखंड प्रदेश के गठन के बाद से अब तक विकास कार्यो की क्या गति रही है भरष्टाचार के चलते तो वही इस प्रदेश की बात ही अलग है सत्ता में रही भाजपा कांग्रेस से तो उम्मीद भी नहीं की जा सकती है कि वह अपने अपने नेताओ की जांच बिठाये, हा अगर माननीय न्यायालय स्वत:संज्ञान ले तो कुछ हो सकता है, जनता की मजबूरी यह है कि उसके पास कभी तीसरा विकल्प उभर कर सामने नही आया अब आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इनको सबक सिखाने का मन बना चुकी है आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ राज्य में चुनाव लडेगी और जबरदस्त जीत दर्ज करवा सरकार बनाकर प्रदेश में विकास की लहर चलायेगी,और देवभूमि की संम्मानित जनता को विश्वास दिलाती है कि धनधान्य से परिपूर्ण राज्य को कंगाली के द्वार तक पहुचाने वालों से पूरा हिसाब लेगी, अब जनता भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नही है इन दोनों पार्टियों की कार्यशैली से जनता त्रस्त है अब  उत्तराखंड प्रदेश में झाड़ू इन दोनों पार्टियों का सफाया कर जनता को बेहतर सरकार देगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours