हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्तसमिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप से नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में आज शाम हुई एक भेट में आश्वासन दिया है, कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर वे शीघ्र ही राज्य निर्माण आंदोलन कारियो की एक बैठक बुलाएंगे, और उनकी समस्याओं पर विचार करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रताप से 10 मिनट बात की और तभी धीरेंद्र प्रताप ने उन्हें बताया कि कल ही देहरादून में हजारों राज्य आंदोलनकारियों ने राजभवन का घेराव किया है और 10% आरक्षण, जिन  आंदोलनकारियों की सरकारी नौकरियां निरस्त हुई है उनकी बहाली, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने और आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन दिए जाने जैसे सवालों पर राज भवन का घंटों घेराव किया। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि वे राज्य आंदोलनकारियों  का सम्मान करते हैं और शीघ्र ही उनकी बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करेंगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours