(रजत चौहान) देहरादून। जैसा कि आप विदित है, कि वर्तमान में सम्पूर्ण भारत वर्ष मे 31 मई तक लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू है, जिसमे प्रशासन द्वारा प्रातः 7 से सायं 4 बजे तक जरूरी प्रतिष्ठान खोलने की निर्धारित शर्तो के अधीन छुट प्रदान की गई है, जिसके अनुक्रम में 23 मई की शाम को उपनिरीक्षक के नेतृत्व में गश्ती दल क्षेत्र भ्रमण पर था, तभी कुल्हान चौक के पास अवस्थित अंग्रेजी शराब का ठेका निर्धारित अवधि के बाद में भी खुला था, तथा उस पर दो व्यक्ति मौजूद थे, वह भी बिना मास्क व बिना ग्लब्स के लोगो को शराब का विक्रय कर रहे थे, जिनके द्वारा लॉकडाउन की शर्तो का उल्लंघन किया जा रहा था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सेल्स मैनेजर सहित एक अन्य व्यक्ति को मोके से गिरफ्तार किया गया, तथा थाना राजपुर पर इनके विरुद्ध अंतर्गत धारा 188, 268, 269, 270 आई०पी०सी० व 51(बी०) डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्तगणो को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, तथा उक्त के सम्बंध में आबकारी विभाग को भी अलग से आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रषित की जा रही है, नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त आनंद प्रकाश पुत्र स्व० हर्षपति निवासी राजेश्वर नगर, गुजराडा थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष सेल्स मैनेजर सुनील राणा पुत्र अमीन सिंह निवासी ठदुग थाना पुरोला जनपद उत्तरकाशी हाल निवासी प्रिंस चौक देहरादून उम्र 26 वर्ष सेल्स मैन। पुलिस टीम उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, कांसटेबल रोबिन व कांस्टेबल मनमोहन रहेंं।
Home
देहरादून
हरिद्वार की गूंज: अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्स मैनेजर व उसके साथी को लॉक डाउन की शर्तों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours