हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सरकार से मांग की है कि मां गंगा के भक्त संतो के शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज एवं भगवान बाल्मीकि के हरिद्वार स्थित पवित्र स्थानों को 2021 के कुंभ बजट में शामिल कर उनका सौंदेकरण किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कुछ फिरका परस्तो द्वारा नमामि गंगे घाट हरिद्वार में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज एवं उनकी परम शिष्य मीरा जी की मूर्ति को गंगा में डाल दिया गया था। जिससे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनुयाईयों एवं अनुसूचित जाति समाज में रोष व्याप्त है। और मैंने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि नमामि गंगे घाट पर स्थित गुरु रविदास जी एवं मीरा जी की दोनों मूर्तियां संगमरमर की बनाकर स्थाई रूप से लोहे के जाल से सुरक्षा घेरा बनाकर स्थापित की जाए। और नमामि गंगे के घाट के साथ-साथ यह घाट संत शिरोमणि घाट के नाम से भी पुकारा जाए, क्योंकि मां गंगा के सबसे बड़े परम भक्त गुरु रविदास जी ही थे। उन्होंने ज्ञापन में कहांं कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर के ऊपर से पेडियो को हटाया जाए। और भगवान बाल्मीकि जी के मंदिर का सौंदेकरण वर्ष 2021 के कुंभ के बजट के अंतर्गत कराया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि समाज में वैमन्यस्ता फैलाने एवं सरकार को बदनाम करने की दृष्टि से जिन्होंने यह कुकृत्य जधन्य अपराध किया है उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours