हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। भारत देश ही नही बल्कि पूरा विश्व इस समय कोरोनावायरस कोविड19 से जूझ रहा है। और देश का नागरिक अपने घरों में बैठा है। ताकि इस कोरोना नामक जैसी भयंकर बीमारी से निजात मिल सके। ऐसे मे ईद का त्यौहार आने को है बात करे तो इस बार ईद के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगो की, तो मुस्लिम समुदाय के लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर नही आ रहे है। बाजार सूने नजर आ रहे हैं और बाजारों की रौनक बाजार से बिल्कुल गायब है। हमने जब लक्सर-सुल्तानपुर में बैठे दुकनदारो से बात की तो दुकानदारों का कहना है लॉक डाउन के चलते कोई भी रोजेदार मुस्लिम बाजार में खरीदारी करने के लिए नहीं आ रहा है और लॉक डाऊन का पालन कर रहें हैं। दुकानदारों ने बताया पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 परसेंट भी काम नहीं है बाजार में, बाजार में बैठे सभी दुकानदार सिर्फ बस टाइम पास कर रहे हैं। वही ईद के त्यौहार को लेकर हमने जब मुस्लिम समुदाय के लोगों से जानन चाहा तो उनका कहना है कि इस बार ईद को लेकर हमारी कोई भी तैयारी नहीं है। इस बार हम कोई खरीदारी नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है लॉक डाउन के चलते हमने शासन प्रशासन के सभी आदेशों को मानते हुए और पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए नमाजे अपने घरों में अदा की है और घरों में ही इबादत की है और इस बार हम ईद के त्यौहार पर भी शासन प्रशासन के आदेशो को मानते हुए ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद को मनायेगें। और शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। उनका कहना है ईद के त्यौहार पर हम गांव में और आस-पास जो गरीब मजदूर हैं उन लोगा की मदद करेंगे, उनका सहयोग करेंगे, उनका कहना है कि ईद का त्यौहार तो फिर भी आ जायगा, सभी त्यौहार आएंगे, त्यौहार तो फिर भी मनाये जा सकते हैं, लेकिन इस समय हमारे देश के ऊपर कोरोना वायरस नाम की भयंकर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। पहले उसे देश से खत्म करना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours