हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा कि आप जानते हैं, कि दुनिया में इस वक्त एक बीमारी चल रही है, जिसने पूरी दुनिया के एक सौ से अधिक देशों में अपने पैर पसार रखें है, जो चीन के एक शहर वुहान से शुरू हुई थी, जिसकी पहचान नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में हुई, जिससे भारत भी अछूता नहीं है, इस नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के प्रकोप के रोकने पूरे देश के अंदर लाकडाउन की व्यवस्था को लागू किया गया है, जिसमें गरीब परिवारों तथा दिहाडी मजदूरो के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है, इसी संकट की घड़ी में उपनगरी ज्वालापुर के कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने मानवता का ख्याल करते हैं, गरीब परिवारों दिहाडी मजदूरों के घरों में राशन की व्यवस्था करने की ठानी और गरीब परिवारों दिहाडी मजदूरों के घरों में राशन भेजा, राशन भेजने वालों में मुख्य रूप से उपनगरी ज्वालापुर से गुलामाने मुस्तफा संस्था के माध्यम से हाजी अनीस खान अहबाबनगर, हाजी शादाब कुरैशी कस्साबान और अकबर खान अहबाबनगर, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी मैदानियान, पार्षद इसरार सलमानी हज्जाबान एडवोकेट गुलबहार कुरैशी अहबाबनगर, नाहिद कुरैशी कस्साबान बिरादराने कुरैश कब्रिस्तान संस्था के माध्यम से मकबूल कुरैशी पूर्व राज्यमंत्री कस्साबान द्वारा दिल खोलकर गरीब लोगों और दिहाडी मजदूरों की मदद की गरीब ताकि गरीब परिवार और दिहाडी मजदूर भूखे ना रह सके, इस मुश्किल की घड़ी में उनके अहसास ना हो।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours