हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर अल मिस्बाह ट्रस्ट के अध्यक्ष हाफिज मुमताज अहमद ने लॉक डाउन के चलते अपने घरों में रह रहे गरीब बेसहारा लोगों को रोजाना जरूरत की चीजें आटा, चावल, तेल, मिर्च, धनिया, मसाले, चीनी, पत्ती आदि सामान उपलब्ध कराया है और सभी से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों का पालन करें। कानून का उल्लंघन ना करें। सरकार हर वर्ग हर समाज के लोगों के साथ इस महामारी के दौर में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों को भी गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। आपको बता दें कि हाफिज मुमताज लगातार गरीबों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। चाहे किसी गरीब लड़की की शादी हो या किसी बीमार का इलाज कराना हो, वह उन लोगों की सहायता करने से कभी पीछे नहीं हटते है।और आज फिर सरकार के आदेशों का पालन करते हुए समाज के गरीब बेसहारा लोगों की सहायता करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। संकट की घड़ी में गरीबों की मदद करना सभी का फर्ज है। हम सभी को लॉग डाउन में फसे यात्री, गरीब, असहाय लोगों लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। और उन्हें खाने पीने की के सामान उपलब्ध कराना चाहिए। भूखे को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours