हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना महामारी के कारण जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च रविवार को स्वेच्छिक लॉकडाउन कराने की देशवासियों से अपील की थी। तब से लेकर रमजान शुरू होने तक जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद जाहिद कासमी इमाम ने पूरे देश के सामने मिशाल पेश की हैं। उन्होंने गांव के मुस्लिमो को ग्राम प्रधान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों का पालन कराने हेतु समय समय पर प्रेरित करने का आदर्श कार्य किया है। यही ही नही 23 मार्च को जब देश मे लॉकडाउन शुरू हुवा था मौलाना जाहिद की प्रेरणा से कटारपुर गांव के मुस्लिमो ने मस्जिद में बहुत सा दान भी किया। उन्होंने देश और मानवता की खुशयाली के लिये अल्लाह को खुश करने में दान करने की प्रेरणा का ऐसा प्रभाव पड़ा कि तब से लेकर अब तक गांव के मुस्लिमो ने बढ़ चढ़ कर मस्जिद में पैसे दान किये। नमाज चाहे किसी भी समय की हो या फिर शुक्रवार जुमे की हो मौलवी द्वारा नमाजियों को घर से ही नमाज पढ़ने का गांव के मुस्लिमो ने पूरा पूरा पालन किया। मस्जिद की रेडियो के माध्यम से वो गांव के मुस्लिम लोगो को मस्जिद के आस पास खड़े होने से भी वो मना करते रहते हैं। मौलाना जाहिद के अनुसार यदि मस्जिद में आकर हमारी नमाज से या किसी भी कार्य से कोई बिमारी फैलती है तो खुदा हमे कभी माफ नही करेगा। इमाम जाहिद ने कहा कि हम और हमारा वर्ग ग्राम प्रधान नूतन कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी दिशा निर्देशो का आगे भी पालन करेंगे, ताकि हमारा देश जल्द से जल्द कोरोना से मुक्त हो सके। फिर दोबारा से सब कुछ सामान्य होकर सभी भारतीय अपने अपने रोजगार में जुटे और हमारा देश स्वस्थ होकर उन्नति करे ऐसी रमजान के दिनो मे खुदा से इबादत करेगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours