हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में विशेष न्यायालय द्वारा सभी 32आरोपियों को आरोपमुक्त किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा है कि यह करोड़ो भारत वासियों की आस्था व श्रीराम के प्रति श्रद्वा की जीत है। उन्होने कहा न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस कोई पूर्व नियोजित षडयंत्र नही था। अभियोजन पक्ष इसे सिद्व नही कर पाया है। उन्होंने कहा अब हम सभी देशवासियों को एकजुट होकर अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण करना है। इस निर्णय का सभी पक्षों को सम्मान करना चाहिए। महंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय का समस्त साधु-समाज स्वागत करता है। उन्होने कहा इस उपलक्ष्य में हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मन्दिर, आनंद भैरव मन्दिर तथा दुखहरण हनुमान मन्दिर सहित पूरे देश में जूना अखाड़े की सभी शाखाओं नीलगंगा उज्जैन, आनंदेश्वर मन्दिर कानपुर, प्रयागराज, नासिक आदि में विशेष पूजा अर्चना की जायेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours