हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ग्राम पंचायत दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने ऑनलाइन सेवा के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यो के सरपंच और ग्राम प्रधानों से उनके क्षेत्र का हाल जाना। जम्मू कश्मीर से सरपंच इकबाल ने बताया कि कैसे उनके प्रयासों से कोरोना महामारी से लोहा लिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बिहार और अन्य राज्यों के सरपंच से बात की। नरेंद्र मोदी ने बताया कि वर्तमान में सवा लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुँच चुका है। जिससे वहां के ग्रामीणों को उसका अपार लाभ मिला है। इस बारे मे ब्लॉक बहादराबाद के कटारपुर गांव के ग्राम प्रधान नूतन कुमार का राज्य सरकार और हरिद्वार प्रशासन पर आरोप हैं कि उनके सुस्त, गैर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली के कारण कटारपुर जैसे कई गांव इंटरनेट के माध्यम से देश और राज्यो की योजना से सीधा नही जुड़ पा रहे है। चूंकि उनके कटारपुर गांव में पिछले काफी समय से इंटरनेट हेतु वाई फाई लगने का कार्य शुरू हुवा था। जो कि अभी तक लंबित ही चक रहा हैं, जिसके कारण जिन ग्रामीणों की छत पर वाई फाई लगाई गई थी अब वो अपनी छत के दुरुपयोग के लिये आक्रोशित हैं। उनकी शासन और राज्य सरकार से मांग हैं कि जिन लापरवाह अधिकारियों के कारण वाई फाई शुरू होने में विलंब हो रहा हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करके उनके स्थान पर जुझारू, मेहनती और ईमानदार अधिकारीयो को लगाया जाये। प्रधान नूतन कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु गांव में इंटरनेट हेतु वाई फाई का होना अनिवार्य हैं।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours