(गगन शर्मा) हरिद्वार। बीएचईएल कर्मचारी संघ हरिद्वार सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के सौजन्य से, महामंत्री सन्दीप कुमार के संचालन में डेंशो चौक के पास राम नगर कॉलोनी में बाहरी राज्यों के 20 गरीब मजदूर परिवारों को घर घर जाकर रविन्द्र प्रजापति ने खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे। नर सेवा, नारायण सेवा का लगातार 26वां दिन रहा। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की सेवा से खुश होकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के परिवारों ने अन्नदान महादान के नारे लगाये। मधुरम एनजीओ की संचालिका ऋतु तोमर के चिन्हीकरण पर वालंटियर साथीयो द्वारा सैंकड़ों गरीब जरूरतमन्दों को नवोदय नगर के आसपास के क्षेत्र में फ़ूड पैकेट वितरित किये गए। महामंत्री सन्दीप कुमार प्रजापति ने अन्नदान महादान अभियान में सहयोग कर रहें सभी दानदाताओ एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: भारतीय मजदूर संघ, सम्बद्धता बीएचईएल व मधुरम संस्था की ओर से सिडकुल मे भोजन वितरण किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours