हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। 24 अप्रैल को सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सालान गांव कुठाल गेट में एक 13 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली है, इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच बच्चे को फंदे से उतारकर 108 के माध्यम से कोरोनेशन हॉस्पिटल रवाना किया गया जहाँ उसको डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, जांच में पाया गया की बच्चे का नाम आदित्य सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सालान थाना राजपुर उम्र 13 वर्ष, अपने छोटे भाई के साथ घर पर ही खेल रहा था, पिता माली के काम से बाहर गए हुए थे तथा माता एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है, दोनो बच्चे घर पर अकेले थे, छोटा बच्चा टीवी पर कार्टून देख रहा था, मृतक बच्चा अपने भाई से रिमोट लेकर मूवी देखना चाहता था, छोटे ने उसको रिमोट नही दिया तो मृतक बच्चा उसको यह कहकर गया कि तू मुझे रिमोट मत दे मै मर रहा हूं, उसको डराने के इरादे से घर मे रखा दुपट्टा का फंदा बनाकर उस पर लटक गया, छोटा बच्चा घबराकर आस पास के लोगों का जब तक बुलाता उसकी मृत्यु हो चुकी थी, इनका घर पहाड़ी पर एकांत में बना है, करीब 200 मीटर की दूरी पर अन्य घर बने हैं, मोके पर एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए, अब तक कि जांच में किसी अपराध का होना नही पाया गया है, मृतक बच्चे का पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, शेष अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा जा रही है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours