हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पवित्र रमजान का चांद कल सऊदी अरब में नजर आने के बाद वहां आज पहला रोजा है। आज यहां भी चांद नजर आने के बाद इस साल के रमजान की शुरुआत कल 25 अप्रैल से होगी। और तरावीह 1 दिन पहले 24 में शुरू होनी हैं। लेकिन देश में संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार रखे हैं। सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए देश को लॉकडाउन किया हुआ है और सामाजिक दूरी रखने के भी आदेश जारी है। इसका पालन देशवासी गंभीरता के साथ निभा भी रहे है। वही भंवरी भारापुर गांव केे बिलाल मस्जिद के इमाम अब्दुल रहमान जफर मरगूपुुर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करतेेेे हुए कहा कि कल से रमजान मुबारक का पहला रोजा है। 
                          देखें वीडियो
और रमजान मुबारक में तरावीह का विशेष स्थान है।लेकिन कोरोनावायरस बीमारी के चलते  समाजिक दूरी रखना बहुत ही आवश्यक है। जिसको देखते हुए सभी मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अपने घरों में तरावीह की नमाज अदा कर अल्लाह पाक की इबादत करें। और घरों के सदस्य भी एक एक दूसरे से मीटर का फासला रखें। शासन प्रशासन के आदेशों का गंभीरता से पालन करें। सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुर रहमान ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का गंभीरता करने से कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकता है। अपने घरों में रहे। घरों से बाहर बिल्कुल भी ना निकले। यह जनहित और देशहित में है और यही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि रमजान मुबारक में घर में रहकर ही अल्लाह की इबादत करें और सोशल डिस्टेंस का विशेषकर ख्याल रखें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours