हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के कारण भारत बंद के दौरान विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से थाना क्षेत्र में निवासरत अलग अलग क्षेत्रों के व्यक्तियों की दैनिक आपूर्ति संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत उनको भोजन व राशन आदि की व्यवस्था कर उनको उनके घर, रहने के स्थान पर वितरित किया गया। अब तक कुल वितरित की गई कच्चा राशन व पका खाना का विवरण राजपुर, it पार्क, चेतना वस्ती, जाखन, किशनपुर, वीर गब्बर सिंह बस्ती, हैप्पी एन्क्लेव, सपेरा वस्ती, विवेक बिहार, काठबंग्ला, बॉडीगार्ड, सोनिया बस्ती, मोहन बस्ती, बापूनगर, डाकपट्टी आदि स्थानों पर कुल 3325 परिवारो के कुल 13540 व्यक्तियों को कच्चा राशन वितरित किया गया। तथा लॉक डाउन में अनावश्यक रूप से घूमने पर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जानकारी देकर घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गयी है। इसके अतिरिक्त लोगो को राशन, सब्जी आदि की खरीदारी करते समय सोशल डिस्टेंसिंग रखने हेतु जागरूक करने व इसका पालन न करने पर  आवश्यक criminal proceedings अमल में लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी संबंधी राशन, सब्जियों की उन दुकानों पर जहा अधिक भीड़ की संभावना रहती है, वहाँ पुलिस गश्ती दल द्वारा बार बार अनाउंस कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक, व0पु0अ0 देहरदून द्वारा निर्गत किये गए निर्देशों के क्रम क्षेत्र में निवासरत ऐसे गैर राज्यो के मजदूर जो काम बंद होने के बाद अपने गृह जनपद, राज्य को जाने वाले थे उनको समझा बुझाकर उनके रहने व खाने की अच्छी व्यवस्था करवाकर आगे भी समय पर खाना, राशन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है, इसके अतिरिक्त सभी लोगो को राशन, खाना वितरित करते समय सबसे महत्वपूर्ण एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी हमेशा बनाये रखने का पालन किया जा रहा है। तथा थाना छेत्र अंतर्गत ऐसा स्थान, बस्तिया जहा पर लोगो को राशन, खाने की आवश्यकता है, को भी चिन्हित किया गया है, तथा जो इस समय मे स्वेच्छा से ऐसे व्यक्तियों की मदद करना चाहते हैं, उनसे सामंजस्य बनाकर व्यवस्थित रूप से जरूरतमंद को सहायता  उपलब्ध कराने में राजपुर पुलिस प्रतिदिन अग्रसर है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours