हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढा कला गांव में दो युवकों में कहासुनी के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर तमंचा तान दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ ने तमंचा छीन लिया। वही उसकी सूचना लक्सर पुलिस को दी गई। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और तमंचा व एक बाइक अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
            देखें वीडियो: लक्सर क्षेत्राधिकारी
आरोपी युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस बाबत जब सीओ अविनाश वर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अकोढ़ा कला गांव में दो युवकों के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी युवक ने तहरीर दी है कहा है कि गांव के ही युवक ने उस पर तमंचा तान दिया था। तमंचा और बाइक बरामद हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours