(रजत चौहान) हरिद्वार। जैसा कि सब जानते हैं, हरिद्वार धर्मनगरी के रूप में विश्व में विख्यात है, इसलिए हरिद्वार धर्म नगरी में देश विदेश से श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के लिहाज से आते रहते हैं, और सभी ये भी जानते हैं, इस समय भारत ही नही अपितु पूरा विश्व एक भयंकर वायरस से जूझ रहा है, जो चीन के वुहान शहर में पाया गया था, जिसको कोरोनावायरस COVID-19 के नाम से जाना जा रहा है, वुहान से यह वायरस पूरे विश्व में फैल गया है, जिस कारण आज विश्व समुदाय और भारत इस गम्भीर वायरस समस्या से जूझ रहा है, कोरोनावायरस की महामारी से हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं, और हजा़रो वायरस से जूझ रहे हैं।
इसी कोरोनावायरस के चलते धर्म नगरी में श्रवण नाथ नगर में यात्री भागवत सप्ताह कथा में आए थे, जो धर्मनगरी में ही फंसे हुए है, राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों पर सभी यात्रियों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है, वह भी सूची बना रहे है, और सूची बनाकर प्रशासन को सौंप दी जाएगी उसके बाद प्रशासन द्वारा यथा योग्य सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया जाएगा, ताकि धर्मनगरी में आये श्रद्धालुओ अपने अपने गंतव्य तक सुरक्षित जाकर अपने परिवार में जा मिले, इसी के मद्देनजर प्रशासन को आये श्रद्धालुओ की सूची बद्ध करके सौंपी जायेगी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours