हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च तक लॉक डाउन किया था। लेकिन लक्सर में यह बेअसर दिखाई दे रहा है। लक्सर में जगह-जगह भीड़ इकट्ठा हो रही है। लोग घरों से बाहर आ गए हैं। बैंकों में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। वहीं उत्तराखंड में धारा 144 लागू की गई है। लक्सर में इसका भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। बे दस्तूर सड़कों पर धड़ल्ले से वाहन दौड़ रहे हैं। लोगों की आवाजाही में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। अब देखना यह होगा कि क्या शासन प्रशासन धारा 144 या लॉक डाउन का पालन करा पाएगा या नहीं। यह तो अपने आप में एक बड़ा सवाल है। वहीं इस बाबत जब तहसीलदार सुनैना राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं कमान संभाल ली है। नगर पालिका व फोर्स को लेकर इसका कड़ाई से पालन कराएंगे। उन्होंने कहा कि जहां विश्व भर में कोरोना नामक वायरस से महामारी फैल रही है। जनता को भी इसका ध्यान रखना चाहिए और अपने घरों में सुरक्षित रहना चाहिए। यह सभी आम जनता के लिए ही किया गया है। अब देखना यह होगा कि क्या तहसीलदार साहिबा इसका पालन करा पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours