हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर कोरोना वायरस के लक्षण व उससे बचने के विशेष उपाय जनता के समक्ष रखें है। जिनसे जनता को अत्यंत लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले इस कोरोना वायरस(COVID-19) की CHRONOLOGY को समझिए।
• पीड़ित होने पर पहले बुखार आएगा।
• फिर सूखी खाँसी होगी।
• सांंस में तकलीफ होगी।
• मांसपेशियों मे दर्द होगा।
लेकिन एक बात ये सब लक्षण मामूली भी हो सकते है इसका लक्षणों का यह मतलब बिलकुल भी नही है कि आप कोरोना से पीडित है, परेशान होने का कोई मतलब ही नही है, बस आप अपने nearest डाक्टर के पास जाइए और अपना चेकअप करवाए।
इस वायरस से बचने के उपाय
° जब भी आप घर से बाहर जाए तो वापस आने पर साबुन और पानी से हाथो को कई बार धोएं।
° बिना हाथ धोएं अपने नाक, कान ,मुँह, आख को बिल्कुल भी न छुए।
° खासते और छीकते समय रूमाल या tissue का प्रयोग करे।
° tissue का एक बार प्रयोग करने पर दुबारा प्रयोग न करे।
° Alcohol युक्त sanitizer का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करे।
° जो बिमार हो उनके समपर्क मे कतई न जाए।
° हाथ मिलाने से बचे, आप संस्कारों के देश भारत में रहते है, मतलब आप भारतीय संस्कृति का प्रयोग करे यानी हाथ जोड़कर लोगो का अभिवादन करे, न कि हाथ मिलाए।
° बुखार या खाँसी होने पर तुरंत अपनी जाँच करवाए।
° अगर आप माँसाहारी है तो कुछ समय के लिए मांस को त्याग दे, वैसे भी माँस खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
° रोजाना अपने मोबाइल को साफ करे, एक रिसर्च के मुताबिक हमारे मोबाइल पर टायलेट की सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते है।
° टीवी रिमोट आदि, को भी साफ रखे।
°किसी भी whatsapp पर share की गयी अफवाह प्रकार की सामग्री पर ध्यान न दे और इसको कतई भी forward न करे।
° सबसे महत्वपूर्ण बात, अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए।
° इसके लिए साफ-स्वच्छ सब्जी और फलो का प्रयोग करे।
° पानी को गरम करके पीये।
° पानी को गरम करके पीये। जितना ज्यादा हो सके खूब पानी पिये। अगर थोडा सी भी परेशानी हो तो अनदेखी न करे, एक दम चेकअप कराएं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours