हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बारिश से बाजारों की रोनक पर ग्रहण लगा तो वही सरकारी दफ्तरों पर भी मौसम का असर दिखने को मिला। आमजन लगातार बारिश होने के कारण अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।बृहस्पतिवार को दिन में कहीं-कहीं हल्की तो कहीं हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। शुक्रवार रात को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है जिससे जनजीवन का पहिया थम सा गया है तो वही किसानों पर भी काली घटाओं के बादल लगातार मंडरा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। जिससे किसान खून के आंसू रोने को मजबूर है। वही रतनपुर गांव के किसान मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इरफान, सईद अहमद, तेज मोहम्मद, अरशद, ताहिर हसन, हाजी जमील, अकबर, असगर, मो. फारुख, जलीस अहमद, मोहम्मद हनीफ, हाजी सनाउल्लाह आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी है। जिससे किसानों को बड़ी हानि है। फसलें पूरी तरह पानी में और तेज हवा से जमीन पर बिछ चुकी है। गेहूं, सरसों, गन्ना और सब्जियों को भारी नुकसान है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने कर्ज लेकर दिन रात कड़ी मेहनत कर फसले उगाई थी। वह किसान सड़कों पर आ गए हैं। अब किसान कर्ज कहां से अदा करेंगे। उन्होंने मांग की है कि बर्बाद हुई फसलों का किसानों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए और जो किसान कर्जदार हैं उनका कर्ज भी माफ किया जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours