हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शान्तरशाह चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित सचिन गिरी की मोबाईल की दुकान पर चोरों ने ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया था। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस ने तृप्ता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। शान्तरशाह चौकी प्रभारी अशोक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिन कुमार पुत्र सुरजा गिरी ग्राम दौलतपुर निवासी की ओर से मोबाईल की दुकान पर चोरी की तहरीर आई थी। जिसमें कहा गया था। कि रोज की तरह रात को दुकान बंद कर सचिन कुमार अपने घर चला गया था। लेकिन सुबह जब वो दुकान पर लौटा तो उसे चोरी की भनक लगी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में चोर शटर का ताला तोड़कर हाथ साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने बहादुरपुर सैनी के दो नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार किया गया। जोकि चोरी किए गए मोबाईल फोन को बेचने की फिराक में थे। पुलिस पुछताछ में दोनों नाबालिक लड़कों के पास से चोरी किए गये तीन मोबाईल फोन व एक लाउडस्पीकर बरामद किया गया। चौकी इंचार्ज अशोक रावत ने बताया कि जल्दी ही ओर सामान भी बरामद कर लिया जाएगा। दोनों आरोपियों ने दुकान के शटर को तोड़कर घटना को अन्जाम देना कबूल है। और दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिनको जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहेे है। चौकी इंचार्ज अशोक रावत नेे कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी व्यक्ति अपराध में लिफ्त पाया जायेगा, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में बहादराबाद थानाध्यक्ष गोविंद कुमार, शान्तरशाह चौकी प्रभारी अशोक रावत, रघुवीर सिंह, कांस्टेबल हरजन्दर सिंह, कांस्टेबल अनिल कोहली आदि शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours