हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज हरिद्वार सीसीआर के निकट गंगा किनारे हरिद्वार रजक धोबी समाज द्वारा दलिए का आयोजन किया गया, जिसमें धोबी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, हर साल की भांति भी इस वर्ष भी हरिद्वार रजक धोबी समाज द्वारा दलिए का आयोजन किया गया, यह आयोजन होली के पूर्ण होने के बाद रजक धोबी समाज के लोग गंगा पूजन करके दलिए का भण्डारा करते है, ओर इसमे धोबी समाज के लोग दलिए का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुचते है, जब इस बारे में हरिद्वार रजक धोबी समाज के हरि चंद चौहान से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार रजक धोबी समाज के लोगो द्वारा दलिए का आयोजन किया जाता है। वही दूसरी ओर रजक धोबी समाज के हरिद्वार अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि होली के बाद धोबी समाज के लोग गंगा पूजन करके दलिए का आयोजन करते है, ओर यह भण्डारे के रूप में बनाया जाता है, ओर सभी धोबी परिवार आ कर प्रसाद ग्रहण करते है। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, पंकज चौहान महामंत्री, सतीश चौहान कोषाध्यक्ष, मनोज, अनमोल कनौजिया, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, राजू चौहान, रजत चौहान, लक्ष्मण, राकेश चौहान, अंकित, सचिन, प्रिंस, सतीश, नितिन, पप्पी, राहुल चौहान, सतपाल, दीपक, मुकेश, अनूप, विनोद व धर्मवीर आदि धोबी समाज के लोग उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours