हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। सिविल अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया जब कोरोना का एक संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग निकला, तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीज की तलाश शुरू की और फिर उसे घर से बरामद कर अस्पताल को सौंप दिया, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर में रहने वाला एक व्यक्ति जो कि सऊदी अरब में नौकरी करता है वह 8 मार्च को सऊदी अरब से भारत वापस आया था। शाम करीब तीन बजे वह गले में खरांस और बुखार की शिकायत को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे कोरोना का संदिग्ध पाया और सेम्पल ले लिए,इसके बाद उसे हरिद्वार रेफर कर दिया। जैसे ही मरीज को एम्बुलेंस में बिठाने लगे तो मरीज मौके से भाग गया। मरीज के भागते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस अस्पताल टीम के साथ मरीज के घर पहुंची। वहां से मरीज को साथ लिया और फिर उसे रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया। अब मरीज का उपचार रुड़की सिविल अस्पताल में ही होगा। उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है,वहीं इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मरीज को सिविल अस्पताल टीम को सौंप दिया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours