हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा कि आपको मालूम है, कि पूरी दुनिया के अंदर एक अजीब बीमारी का वायरस फैल रहा है, जिसे कोरोनावायरस COVID-19 के नाम से जाना जा रहा है, सबसे पहले इस बीमारी की शुरुआत चीन देश के वुहान शहर से हुई, जो चीन के वुहान से होते हैं, आज पूरी दुनिया के एक सौ से अधिक मुल्को में फैल चुका है, इस कोरोनावायरस की बीमारी से हमारे मुल्क भारत की अवाम भी बेखबर नहीं है, भारत में भी काफी लोग इससे पीड़ित बताये जा रहे हैं, भारत सरकार उत्तराखंड सरकार, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन की तरफ से मुल्क के शहरियों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है, इसलिए मुल्क और उत्तराखंड तथा जनपद हरिद्वार की अवाम से अपील है, कि एहतियाती कदम उठाये, ताकि इस वायरस को बढ़ने से रोका जा सके, शासन प्रशासन का सहयोग करें, सख्ती करने के लिए शासन प्रशासन को मजबूर ना करें, साथ ही साथ इस मुश्किल की घड़ी में आसपास के गरीब दिहाडी मजदूर लोगो का तथा परिवारों का ख्याल रखें, आसपास पड़ोस के लोगों की ख्याल रखना इस्लाम मजहब का हिस्सा है, यह सभी बातें राष्ट्रीय साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज के माध्यम से उपनगरी ज्वालापुर के शहर इमाम व शिक्षा विभागाध्यक्ष मौलाना अब्दुल वाहिद ने कही और साथ ही ज्यादा से ज्यादा अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours