हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार रजक समाज समिति रजिस्टर्ड (धोबी समाज) ने 71वांं गणतंत्र दिवस बैरागी कैम्प के समीप धोबी घाट पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, समिति द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया, वही समिति अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री पंकज चौहान, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपमंत्री मनोज कुमार, उपकोषाध्यक्ष अनमोल कनौजिया, आय व्यय निरीक्षक संजीव कुमार, उप आय-व्यय निरीक्षक सुरेश कुमार, संगठन मंत्री राजू चौहान, मीडिया प्रभारी रजत चौहान, उप मीडिया प्रभारी अमरनाथ ने समाज हित में कार्यो करने के लिए शपथ ली, और पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया, वही अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहां कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है जिसका किसी धर्म और जात से कोई लेना देना नहीं है, इसे सभी धर्मों के लोग मनाते हैं, इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था, वहीं दूसरी ओर संरक्षण हरीश चंद्र ने कहा कि आज के दिन हमारा देश पूर्ण रूप से गणतंत्र बना था, आज भारत को पूर्ण प्रभुता संपन्न गणतंत्र घोषित किया गया था, 26 जनवरी 1930 के दिन ही कांग्रेस के अधिवेशन में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में अंग्रेजों से पूर्ण स्वराज हासिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, इसीलिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार, वेद प्रकाश चौहान, संजय चौहान, हरीश चंद्र, रमेश चंद्र, सुमित, राजकुमार, प्रिंस, सतीश, नितिन, पप्पी, सतपाल, दीपक, मुकेश, गंगाराम, रवि, ब्रह्मपाल, बलबीर, अनूप, विनोद, धर्मवीर आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours