हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार वासियो की वो समस्या जिनके कारण वो सरकारी विभागों से निराश हो चुके है, उनकी समस्या के निवारण हेतु रोशनाबाद के कलेक्टर भवन में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन कल प्रातः 11 बजे किया जायेगा। हरिद्वार प्रशासन द्वारा रविवार शाम ये जानकारी दी गयी। पिछले सोमवार को किन्ही कारणों से जनता मिलन कार्यक्रम नही लग पाया था। जिसके कारण उन लोगो को असुविधा हुई थी जो लोग अपने अन्य कार्यो को छोड़कर दूर-दूर से जनता मिलन कार्यक्रम मे पहुँचे थे। इसी का ख्याल रखते हुए जनता की सुविधा को देखते हुए ये जानकारी जारी की गई। पीड़ित जनता अपनी शिकायत या सुझाव को लिखित रूप से वहाँ आये प्रशासनिक अधिकारी को दे सकते है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours