हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां आज हरिद्वार शहर में बड़े धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस बनाया जा रहा था जगह जगह तिरंगा रैली निकाली जा रही थी और लोगों में एक खुशी की लहर गणतंत्र दिवस पर दौड़ रही थी उसको थमने में कुछ समय नहीं लगा और हरिद्वार शहर में सन्नाटा पसर गया। हम बात कर रहे हैं हिंदूवादी शंकर शर्मा की जिनकी तिरंगा रैली के दौरान रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक के पास मौके पर मौत हो गई, सूत्रों से पता चला है कि तिरंगा रैली के दौरान शंकर शर्मा एक छोटे हाथी के ऊपर खड़े हुए थे अचानक से छोटे हाथी के ब्रेक लगने से शंकर शर्मा असंतुलन हो गए और वह नीचे गिर गए, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई, इसकी खबर सुनते ही हरिद्वार शहर में सन्नाटा पसर गया। शंकर शर्मा हिंदूवादी नेता के साथ-साथ एक ईमानदार, लगन शील व्यक्ति के रूप में जाने पहचाने जाते थे, वही उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली पीयूष जाटव ने शंकर शर्मा की मृत्यु पर दुख प्रकट किया है और कहा कि शंकर शर्मा जैसे व्यक्ति बहुत कम दुनिया में होते है, वह ईमानदार और लगन शील व्यक्ति थे और मेरे प्रिय मित्र भी थे, जो आज हमें छोड़ कर चले गए, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours