हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित कश्यप) हरिद्वार। हरिद्वार शहर में चारों ओर सड़कों पर खुदाई का कार्य प्रगति पर चल रहा है, जिसके चलते आमजन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कुछ कार्य ऐसे भी हैं जो पहले से ही हो रखे हैं उन्हें भी सड़के खोदकर दोबारा से किया जा रहा है जिसका कड़ा विरोध भी सामनेे आया है, विवेक विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 15 में सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर है जिसमें 7 से 8 इंच की सीवर लाइन डाली जा रही है, जिसका कांग्रेस मेयर प्रतिनिधि विवेक भूषण उर्फ विक्की ने विरोध के साथ ही आक्रोश भी जताया है उनका कहना है कि वार्ड नंबर 15 में पहले 6 से 7 इंच की सीवर लाइन डाली गई थी और अब 7 से 8 इंच की सीवर लाइन डाली जा रही है सीवर लाइन कार्य में फिजूल खर्च किया जा रहा है, सरकारी धन को बंदरबांट करने की नियत से सीवर लाइन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। 
उन्होंनेे कहा जब सीवर लाइन डालनी ही थी तो बड़ी सीवर लाइन क्यों नहीं डाली जाती, जिससे भविष्य में लाइन चौक होने की समस्या भी ना होती, उन्होंने कहा बार-बार सड़के खोदकर लाइने बिछाना सरकार और अधिकारियों की मनसा पर संदेह उत्पन्न करता है हर 2 साल के बाद सड़कें खोदी और लाइनें बिछाई जा रही हैै जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है पहले तो जनता से टैक्स केेेे नाम पर पैसा वसूला जाता है और बाद में जनता के पैसे को बंदरबांट करनेे के लिए एक ही कार्य को दोबारा बार-बार किया जाता है जबकि एक ही बजट में बड़ी लाइन डाली जा सकती है और सरकारी धन को भी बचाया जा सकती है लेकिन प्रशासन में बैठे भ्रष्ट अधिकारी सफेदपोश नेताओंं के आदेश पर भ्रष्टाचारी को और पंख लगानेे का काम कर रहे हैं। उन्होंनेे कहां कि इन पाइपों से पहले भी लिकीज की समस्या बनी रही और अगर इसी साइज के पाइप डाले गए तो यह समस्या दो-तीन महीने बाद फिर उतपन हो जायेगी, जिसके चलते लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours