हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मखयाली कला गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है, घटना उस समय की है जब युवती गांव में ही अपने घर से एक परचून की दुकान पर अपना घरेलू सामान लेने जा रही थी, तभी गांव के ही एक दबंग ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, युवती ने शोर मचाया, तो युवती की मां और अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए, दबंग युवक ने युवती और उसकी मां के साथ भी मारपीट शुरू कर दी, ग्रामीणों ने बैमुश्किल युवती और उसकी मां को आरोपी से छुड़ाया, आरोपी युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था।
देखें वीडियो: पीड़ित युवती
परिजनों ने इसकी तहरीर लक्सर कोतवाली में दी थी। वहीं कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, आपको बताते दे कि लक्सर क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं ऐसा लग रहा है जैसे कि दबंगों को पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रह गया हो, यह घटना 24 जनवरी की है 4 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
देखें वीडियो: लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र सिंह
जहां पीड़िता और उसके परिवार वाले पूरी तरह से सदमे में जी रहे हैं और पुलिस अभी जांच करने की बात कह रही है अगर ऐसे ही जांच के भरोसे आरोपियों को छोड़ दिया जाएगा, तो वह दिन दूर नहीं जब बेटियां घरों में ही कैद होकर रह जाएंगी, नए नए कानून तो बना दिए गए हैं लेकिन लक्सर में धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए, अब देखना यह होगा कि क्या लक्सर पुलिस ऐसे दबंगों के खिलाफ जल्द से जल्द कोई कार्यवाही कर पाएगी या नहीं यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में छिपा है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours