हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसेड़ी खादर निवासी शहजाद पुत्र नवाब ने उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरा राशन कार्ड मेरी पत्नी शबाना खातून के नाम राशन कार्ड संख्या एफ 068119046 बना हुआ है, उन्होने पत्र में बताया कि मेरा परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है और मेरी पत्नी आज समय करीब 11:00 बजे दिन में राशन देने के लिए उक्त उचित दर विक्रेता के पास राशन लेने गई, उस समय उचित दर विक्रेता के चाचा का लड़का राशन वितरित कर रहा था उन्होंने पत्र में बताया कि मेरी पत्नी ने लगभग एक घंटा खड़े रहने के बाद उचित दर विक्रेता के भाई से कहा हमारे छोटे-छोटे बच्चे घर पर अकेले हैं हमें भी राशन दे दो। तो उक्त उचित दर विक्रेता ने मेरी पत्नी से राशन कार्ड लेकर तारीख डाल दी और फिर तैश में आकर मेरी पत्नी से गाली-गलौज करते हुए अभ्रता की और तारीख काट कर कहने लगा कि मैं तुम्हें राशन नहीं दूंगा, जिस पर मेरी पत्नी ने कहा कि हमें पिछली बार का राशन भी नहीं मिला था हम बहुत गरीब हैं तो उचित दर विक्रेता ने कहा कि ना तो मैं तुम्हें अब राशन दूंगा और ना ही पिछला राशन दूंगा, जो तुमसे होता हो वो कर लो, मैं इस दुकान को चलाता हूं और ऊपर के सभी अधिकारियों को बचत के रूप में रुपये देता हूं मेरे खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकती है कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, उन्होंने पत्र में यह भी बताया कि उचित दर विक्रेता पुत्र ठेकेदारी का कार्य करता है और अपने चाचा के लड़के से राशन बटवाता है जो अपनी मनमानी करता है उचित दर विक्रेता महीने में एक-दो दिन बिना बताए राशन बाटता है जिससे किसी को मिलता है और किसी को नहीं और बचे हुए राशन को ब्लैक कर देता है पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से राशन डीलर के विरुद्ध जांच कराए जाने एवं अपनी पत्नी के साथ हुई अभ्रदता के संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आपको बताते चलें यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार इस राशन डीलर की शिकायत हो चुकी है मगर आज तक राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है क्या राशन डीलर के खिलाफ होगी कार्रवाई, पीड़ित को मिलेगा इंसाफ यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours