हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंंर्तगत ढाढेकी गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कल शाम लगभग 4:00 बजे मेरा पति  व एक युवक जो गांव का ही निवासी हैं वह शराब पीकर मेरे घर आए और दोनों ने मेरे साथ मारपीट कर जबरदस्ती करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे।
                देखें वीडियो: पीड़ित महिला
शोर शराबा सुनकर मेरा जेठ अक्षय और जेठानी मौके पर आए, आरोप है कि मेरे पति व युवक ने उनके साथ भी मारपीट की और मेरे पहने हुए कान के कुंडल और मंगलसूत्र छीन कर ले गए, महिला ने अपने पति व गांव के युवक से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours