हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आगामी 20 जनवरी को जन चेतना रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के सभी लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान, जनसंपर्क अभियान के दौरान पीठ बाज़ारो के लघु व्यापारी व सीतापुर सराय पुल जटवाड़ा, जगदीशपुर, कनखल, हरिद्वार, रेलवे रोड, भीमगोडा, खड़खड़ी इत्यादि क्षेत्रों में फुटपाथ के रेडी पटरी के(स्ट्रीट वेंडर्स)लघु व्यापारियों ने 20 जनवरी स्ट्रीट वेंडर्स डे के मौके पर 20 जनवरी की जन चेतना रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नगर निगम प्रशासन से वेंडिंग जोन व हॉकिंग जोन बनाए जाने की मांग को पुनः दोहराया जाएगा, इस अवसर पर लघु व्यापार एसो० के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 20 जनवरी 2004 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारत वर्ष के फूटपाथ के कारोबारी, रेडी पटरी के(स्ट्रीट वेंडर्स)लघु व्यापारियों को केंद्र व राज्य सरकार के संरक्षण में सामाजिक सुरक्षा व राष्ट्रीय आजीविका मिशन के दृष्टिगत फेरी नीति 2004 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा घोषित की गई थी, तब से देश के असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के(स्ट्रीट वेंडर्स)लघु व्यापारी संगठन संगठित होकर हर वर्ष 20 जनवरी को वेंडर्स डे मनाते चले आ रहे है, उत्तराखंड राज्य में नगरीय फेरी नीति नियमावली तो घोषित की जा चुकी है लेकिन सरकारी इच्छा शक्ति ना होने के कारण रेडी पटरी के(स्ट्रीट वेंडर्स)लघु व्यापारियों को केंद्र व राज्य सरकारों का संरक्षण पूर्णता से नही मिल पा रहा है जोकि एक गंभीर विषय है, आगामी 20 जनवरी को पुनः जन चेतना रैली के माध्यम से रेडी पटरी के(स्ट्रीट वेंडर्स)लघु व्यापारियों को जागरूक कर कुम्भ नगरी क्षेत्र में वेंडिंग जोन, हॉकिंग जोन बनाये जाने की मांग को दोहराते रहेंगे, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत ने कहा हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 10 से 12,000(स्ट्रीट वेंडर्स)लघु व्यापारी है, जो आये दिन स्वयं पर निर्भर रहकर अपने परिवार की जीविका का पालन-पोषण करते चले आ रहे है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ढुलमुल-लाचार व्यवस्था के चलते रेडी पटरी के(स्ट्रीट वेंडर्स)लघु व्यापारियों के पंजीकरण व सर्वे होने के उपरांत भी अब तक हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा किसी भी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को ना तो परिचय पत्र दिया गया ना ही उसे व्यवस्थित किया गया और सुविधा-शुल्क के माध्यम से रेडी पटरी के लघु व्यापारियों का पंजीकरण किया जा चुका है और महा कुंभ मेला 2021 के भव्य आयोजन के दृष्टिगत लघु व्यापारियों को आबादी क्षेत्र व मेला क्षेत्र में स्थापित किये जाने को लेकर सक्रिय रूप से नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्य ना किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, आगामी 20 जनवरी(वेंडर्स डे)रेडी पटरी दिवस के मौके पर जन चेतना रैली को सफल बनाने व उद्देश्य की पूर्ति के लिए लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में मोहनलाल पाल, विजय सिंह पाल, जयसिंह बिष्ट, ओमप्रकाश कलियान, राजकुमार कश्यप, छोटेलाल शर्मा, श्यामजीत, मोतीराम, रंजीत रावत, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, सतीश कुमार प्रजापति, जय भगवान, कुंदन कश्यप, प्रभात चौधरी, विक्की गुप्ता, राजकुमार अन्थोनी, राजू जैन, भोगराज, सोनू कंडारी, नन्दराम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours