हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार शहर की एक महिल ओर उनके किराएदार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था, जिसमे उन्होंने हाल ही में हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था, उसी केस के सिलसिले में 25 जवनरी शाम 5 बजे राजकुमार और पूजा शर्मा को जब शहर कोतवाली में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया तो वहां वादी पहले से मौजूद था। राजकुमार और पूजा ने दरोगा पर आरोप लगाया कि उसने उसके बाल पकड़कर नीचे गिराने का प्रयास किया, और उनके किराएदार के साथ मार पीट की गई। जिससे उन दोनों को चोट भी आई जिसकी पुष्टि सरकारी अस्पताल के मेडिकल रिपोर्ट द्वारा होना बताई जा रही हैं। इस सम्बंध में दोनों ने कोतवाली हरिद्वार में लिखित प्राथना पत्र देकर आलाधिकारियो से न्याय की मांग की, जब इस बारे में क्षेत्राधिकारी अभय सिंह से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि यह मामला 25 जनवरी शाम 5 बजे के करीब का है और यह मेरे संज्ञान में है, उन्होंने बताया कि कोतवाली में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है, उहोंने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिसकर्मी पर जो आरोप लगाए जा रहे है वो अभी साबित नही हुए है, ओर अभी इसकी जांच जारी है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी। वही दूसरी ओर हरिद्वार कोतवाली प्रभारी प्रवीण चन्द्र कोश्यारी ने बताया कि उन्हें पूछताछ हेतु कोतवाली बुलाया गया था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours