हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस को यू ही नही मित्र पुलिस की उपाधि मिली हुई हैं। कभी सड़को पर गड्ढे भरते हुए, तो कभी किसी चोटिल के मरहम पट्टी करते हुए, तो कभी किसी को डूबने से बचाते हुए, तो अब ईमानदारी का परिचय देते कॉन्स्टेबल अशोक रावत ने एप्पल कम्पनी का बहुमूल्य मोबाइल उसके मालिक तक पहुँचाने में मदद की। कॉन्स्टेबल अशोक रावत द्वारा इमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल फोन के मालिक को तलाश कर उक्त मोबाइल को सोहन उपरोक्त के सुपुर्द किया गया। हुआ यू कि पुलिस चौकी हर की पौड़ी पर नियुक्त कॉन्स्टेबल अशोक को यह मोबाइल गस्त के दौरान मालवीय घाट पर पड़ा मिला। जिसके बाद उसके मालिक की तलाश कर मोबाइल को उसके मालिक सोहन पुत्र शंकरलाल निवासी रोडवेज बस स्टैंड, नागौर, राजस्थान को लौटाया। यह मोबाइल एप्पल कम्पनी का आईफोन 11प्रो मॉडल था। उल्लेखनीय है कि उक्त मोबाइल की कीमत लगभग सवा लाख रुपए के आसपास रही हैं। सोहन ने बताया कि उसका यह मोबाइल मालवीय घाट पर गिर गया था, वो तो शुक्र हैं कि यह ईमानदार व्यक्ति के हाथ लगा अन्यथा इसको पुनः पाना असंभव हो जाता। मोबाइल पाकर सोहन ने कॉन्स्टेबल अशोक रावत का आभार व्यक्त किया साथ ही उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी की प्रशंसा की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours