हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ऋषिकेश के पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार बुधवार की शाम को अचानक गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र केतन पुत्र हुकुम सिंह निवासी मायाकुंड ऋषिकेश की मलबे के नीचे बुरी तरह से दबने से मृत्यु हो गयी थी। समाजसेवी मनीषा वर्मा ने कहा कि जर्जर हो चुके विद्यालय भवन की अगर पहले सुध ले ली होती तो एक छात्र की जान बच सकती थी, साथ ही उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के अधिकांश प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय लगभग 80 से 100 वर्ष पुराने हैं। जिनकी स्थिति दयनीय हो चुकी है फिर भी उन सभी भवनों में कक्षाएं चल रही हैं, यह नौनिहालों की जान को खतरे में डालना है। उन्होंने प्रशासन से इन विद्यालयों की तुरंत जांच कराने की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी दूसरे केतन जैसे बच्चे की जान ना जाए। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने भी छात्र केतन की मृत्यु पर भारी आक्रोश दिखाया है। प्रदेश महामंत्री डी एस गुसाईं ने कहा कि अगर छात्र को इंसाफ नहीं मिला तो स्कूल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों या जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराने की मांग की हैं। मनीषा वर्मा ने कहा कि जल्दी ही इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी देने की बात कही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours