हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को गाँव गाँव जाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है, जनपद मे प्रत्येक रविवार को आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के क्रम में दूरस्थ गाँवों पुलिस द्वारा दूरस्थ गाँवों  ग्राम टंगसा गोपेश्नर, ग्राम खण्डारा चमोली, ग्राम बुंगा आदिबद्री राजस्व क्षैत्र गैरसेंण, ग्राम पुलना गोविन्दघाट, ग्राम हरनी लोहाजंग थराली, ग्राम सैंलग जोशिमठ एंव कस्बा पोखरी पोखरी, कस्बा गोचर कर्णप्रयाग में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्राम निवासियों एवं स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया, पुलिस द्वारा लोगों को  बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण हत्या से सम्बन्धित अपराधों, सोशल मीडिया फ्रोड, एटीएम फ्रोड, साईबर अपराध सम्बन्धित जानकारी एंव सुझाव, नशे के दुशप्रभाव एंव नशे से दूर रहने, घरेलू हिंसा, यातायात नियमों, महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराधों एंव घरेलू हिंसा, ठगी, विदेशो के नाम पर ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया गया, सोशल मीडिया के माध्यम से बढ रहे अपराधों के दृष्टिगत किसी भी अजांन व्यक्ति पर भरोसा ना करने एंव पैसे ना देने के सम्बन्ध मे भी पुलिस द्दारा लोगों को जागरुक किया गया, एव पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधी पुलिस फोल्डर व कैलेण्डर वितरित किये गये। वहीं ग्राम टंगसा में थानाध्यक्ष गोपेश्नर  सतेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम खण्डारा थाना कोतवाली चमोली में उ0नि0 चित्रगुप्त एंव उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी, ग्राम बुंगा आदिबद्री राजस्व क्षैत्र में थानाध्यक्ष गैरसैंण रविन्द्र सिंह नेगी, ग्राम पुलना मे थानाध्यक्ष गोविन्दघाट बृजमोहन, ग्राम हरनी लोहाजंग मे थानाध्यक्ष थराली सुभाष जखमोला, ग्राम सैंलग में थाना प्रभारी जोशीमठ जयपाल सिंह नेगी, कस्बा पोखरी मे उ0नि0 सुधा बिष्ट एंव कस्बा गोचर मे थाना प्रभारी कर्णप्रयाग गिरीश चन्द्र शर्मा द्वारा ग्राम चोपाल आयोजित कर लोगों को जागरुक किया गया। पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस चौपाल में उक्त गांव के ग्रामीणों, स्थानीय लोगों नेे भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours