हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित कश्यप) हरिद्वार। मां गंगा जागृति सेवादल ने अपने साप्ताहिक अभियान के 96 चरण को पूरा करते हुए रविदास घाट जटवाड़ा पुल पर अभियान संपन्न किया, समिति अध्यक्ष अजय जोशी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में हरिद्वार के युवाओं एवं बाहर से आए हुए यात्रियों ने अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लिया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने रविदास मंदिर परिसर एवं घाट की सफाई की, कार्यकर्ताओं ने गंगा रेलिंगो में उतर कर फसे कपड़े, प्लास्टिक, पॉलिथीन, बोतल, फूल एवं पूजा सामग्री को अधिक मात्रा में बाहर निकाला, अभियान के पश्चात कार्यकर्ताओं ने आसपास मौजूद व्यक्तियों यात्रियों एवं महिलाओं को मां गंगा का महत्व बताते हुए स्वच्छता का पाठ पढ़ा, जिसमें सभी लोगों को गंगा स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न लोगों को जागरूक किया गया, समिति मंत्री राहुल कश्यप एवं महामंत्री अमित मुल्तानिया ने कहा कि गंगा मां संपूर्ण विश्व भर की धरोहर है गंगा की स्वच्छता प्रति व्यक्ति का कर्तव्य है, इसमें सभी लोगों को हिस्सा लेकर पुणे का भागीदार बनना चाहिए, समिति उपाध्यक्ष अरुण सैनी एवं अनुज अंथवाल ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूजा सामग्री को एक जगह पर एकत्रित कर गड्ढे में दवा देनी चाहिए, जिससे कि मां गंगा का दामन भी स्वच्छ रहे और पर्यावरण को भी नुकसान ना पहुंचे, इस अवसर पर कमल शर्मा, रविंद्र शर्मा, इक्का सिंह, प्रिंस, अमित कश्यप, अनुज दिवाकर, प्रणव गौरव, कमल उलियान, अनुज प्रजापति, अमन ठाकुर, डोली प्रजापति, ज्योति प्रजापति व दुर्गा रानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours