हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. के तत्वधान में रानीपुर मोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह, महंत अमनदीप सिंह व जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया व क्लब के सभी पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, इस दौरान कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू कर भारत को गणतंत्र घोषित किया गया था, इस दिन के लिए वीर शहीदों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजाद कराया, उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा, अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने पत्रकारों व देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र ही हमारी पहचान हैं, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओ का पालन सभी को करना चाहिए, राष्ट्र की उन्नति में सभी को मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि प्रतिवर्ष सच्ची निष्ठा के साथ समर्पण भावना से ध्वजारोहण किया जाता रहा है, राज्य में देश के मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर करता है, उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों में पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए, महामंत्री अनिल बिष्ट, उपाध्यक्ष मोहन राजा, नरेंद्र प्रधान व कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि तिरंगे का सम्मान सभी को करना चाहिए, इस अवसर पर निशांत चौधरी, राजेश कुमार, फकीरा खान, अमरीश कुमार, सुदेश रावत, रजत अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours