हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहित सैनी पुत्र गोपाल निवासी न्यू धीरवाली की लिखित तहरीर के आधार पर मु.अ.मं. 40/ 20 धारा 392 अज्ञात पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक चरण सिंह के सपूत की गई, अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उप निरीक्षक चरण सिंह के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक चरण सिंह ने खोजबीन और सुरागरसी करते हुए मुखबीर की सूचना पर रेगुलैटरपुल से अभियुक्त शहजाद पुत्र हनीफ निवासी मानकमउ शुगर मिल के पास गंगो रोड सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मैदानियान ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त पीड़िता से लूटा गया फोन नोकिया व 1230 रुपए बरामद किए गए, जिसको पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में पेेश किया, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव, उप निरीक्षक चरण सिंह, कांस्टेबल हेमंत, कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल 303 वीरेंद्र मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours