हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इनरव्हील क्लब हरिद्वार ने सीसीआर के गोद लिए स्कूल में बसंत पंचमी का त्योहार बच्चो संग हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में बच्चों के बीच पतंग डेकोरेट करने की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चो ने क्लब द्वारा दी हुई पतंग को एक नया रूप दिया, प्रतियोगिता में अभिषेक, सोनी, ममता और ज्योति ने पुरस्कार भी जीते, बच्चो के साथ क्लब के सभी मेंबर्स और स्कूल की टीचर्स ने सरस्वती वंदना की, क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने स्कूल के बच्चो के लिए क्रिकेट किट, फुटबॉल, स्टेशनरी, चाक्स व अन्य स्पोर्ट्स समान स्कूल की केयरटेकर प्रतीक्षा को दिया। क्लब द्वारा सभी 65 बच्चो को पतंग और डोर दी गई, वही सभी बच्चो को क्लब सेक्रेटरी मोनिका अरोरा ने बच्चो को मांझे से पतंग ना उड़ाने से जागरूक किया, मांंझे की जगह सददी डोर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई, वरिष्ठ सदस्य प्रतिभा राई ने बच्चो को समझाया कि पतंग उड़ाने के बाद डोर और पतंग को सड़क या खुली जगह में ना छोड़े, और बताया कि इससे किसी पक्षी को चोट लग सकती है, क्लब ट्रसुरेर नीलम ननकानी द्वारा सभी बच्चो को पीले मीठे चावल वितरित किए गए, सभी बच्चो ने पतंग उड़ाई, गम्स खेले और नृत्य भी किया और धूमधाम से बसंत का त्यौहार मनाया, इस आयोजन में क्लब से इशिता अरोरा, विभा गर्ग, विजयलक्ष्मी और स्कूल की टीचर्स मौजूद रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours