हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भीमगोड़ा बैरियर पर स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा हनुमान जी और यमराज जी के पात्रों के साथ चेकिंग अभियान चला गया, चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को हनुमान जी के पात्र द्वारा आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित किया, वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को यमराज के पात्र द्वारा दुर्घटना का भय दिखाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि धर्म नगरी में पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु विभिन्न रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें टू व्हीलर फोर व्हीलर के आने जाने वाले सभी यात्रियों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट प्रयोग करने और यातायात नियमों से जागरूक कर पालन करने की सलहा दी, जिससे सडकों पर हो रही दुघर्टनाओ पर अंकुश लग सके, और वाहन चालक सुरक्षित अपनी मंजिल तक पंहुच सके, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस जनता की शुभचिंतक है और सदैव जनता के हित में ही.कार्य करती हैं, उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि नशे की हालत में ड्राइविंग करते या यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी,



Post A Comment:
0 comments so far,add yours